बजट के दिन शुरु बढ़त बाजार में जारी है। BSE सेंसेक्स पहली बार 50,200 के स्तर को पार किया। फिलहाल इंडेक्स 108 अंकों की बढ़त के साथ 49,906.48 पर कारोबार कर रहा है। सबसे ज्यादा डॉ. रेड्डीज के शेयर में 3% की बढ़त है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी 63.60 अंक ऊपर 14,711.45 पर कारोबार कर रहा है।
वैश्विक बाजारों में बढ़त, अमेरिकी और यूरोप में सबसे ज्यादा तेजी
बुधवार को वैश्विक बाजारों में बढ़त दर्ज की जा रही है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.19%, जापान का निक्केई इंडेक्स 0.73% और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.96% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 0.86% फिसल गया है। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस, नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे। यूरोप के बाजार में ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.78%, जर्मनी का DAX इंडेक्स 1.56% और फ्रांस का CAC इंडेक्स 1.86% ऊपर बंद हुए थे।